Total Pageviews

Friday, 26 April 2013

वो जोड़कर चले हैं माल-ओ -असवाब इस कदर

अगर सौ बार जन्म लें "कादर" गिन न सकेंगे

उनकी हवस तो देखिये हर एक टुकड़े पर लगी है
मिल जाये गर जहान "कादर" सुखी हो न सकेंगे

उनको काटने का हुनर "कादर" मिला है विरासती
एक फूल का पौधा भी वो कभी यहाँ वो न सकेंगे

रहनुमा होने का वो दम भरते हैं बदस्तूर दोस्तों
घायल किसी को दो घूँट पानी "कादर" दे न सकेंगे

बद-दुआएं भी लौट आती हैं टकराकर उनसे सर
"कादर" पत्थर के सनम हैं मेरे वो मर न सकेंगे

उनको जुदा करने का है शौक बहुत "कादर"
देखना दोस्त वो खुद से भी कभी जुड़ न सकेंगे


केदारनाथ "कादर"

पेट की भूख तक नहीं सिमित, उनकी दाढे बड़ी मक्कार हैं " कादर"


पेट भर खाकर उनकी अक्सर, जिस्म की हैवान भूख जाग जाती है



केदारनाथ "कादर"
वो मेरी मुफलिसी को देखकर रो दिए ,


मुझसे नहीं पैसे से मुहब्बत थी शायद,

मेरे घर में अभी भी मेरी माँ रहती है ,

मेरी मुहब्बत का यकीन कैसे हो "कादर"



केदारनाथ "कादर"
अब भी उनको हमारी चाहत है "कादर "


तभी तो रोज जी भर के कोसते हैं हमें



केदार नाथ "कादर"

बहुत जरुरी है अब हमारे युवाओं के लिए

बहुत जरुरी है अब हमारे युवाओं के लिए


दिल, जिगर, फेफड़ों की कैद से निकलना

जुल्फ, रुखसार, पिस्तान से अलग सोचना

सिर्फ शायरी इन्ही पर नहीं होती मेरे दोस्त

खुदा ने बक्शी हैं दो आँखें हर आदमी को

एक आँख से दुनिया को देखो मेरे दोस्त

अपने शब्दों में इसे भी कहो तब देखना तुम

तुम्हें खुद पर प्यार आ जायेगा मेरे दोस्त

तुम्हारी सोच के पंख फैलाकर उड़ो जरा

तौलो तो जरा तुम कहाँ हो इंसानियत में





केदारनाथ "कादर"

Tuesday, 19 March 2013

नौजवान

नौजवानों ने अज़ब सा देखो उजाला कर दिया

सूखे दीयों में तेल उम्मीद का दुबारा भर दिया

जिन घरों में पसरा था मातम का साया ग़ज़ब
अपनी हिम्मत से हँसी का एक पौधा धर दिया

अब जमाना मेहनत का है सबको सिखाया यही
नौजवाँ इस सोच ने सब कुछ निराला कर दिया

अब समझ आई है आजादी सुभाष आजाद की
हारी हुई हर सोच को हमने हिमाला कर दिया

मंदिर-ओ-मस्जिद का नहीं अब कोई झगडा बचा
जमजम-ओ-गंगाजल हमने एक प्याला कर दिया

हम हैं कायल शान्ति के पर न खद्दर पर यकीन
झूठ के दरिया को अब हमने नाला कर दिया

अब न कोई लूट पाए अपनी मेहनत का धन
अपना मुकद्दर "कादर" हाथों के हवाले कर दिया



केदारनाथ "कादर"



Tuesday, 4 September 2012

आँखें




जब भी आती हैं ख्यालों में, दो कजरारी तुम्हारी आँखें
कितने मधुर फूल खिला जाती हैं, चंचल तुम्हारी आँखें

यूँ लगता है खामोश हैं, आईने सी ये तुम्हारी आँखें
कैसी कैसी बातें बनाती हैं, ये वाचाल तुम्हारी आँखें

ढलते ही शाम चरागों सी, जलती हैं ये तुम्हारी आँखें
मेरी हर राह को रोशन, करती हैं ये दो तुम्हारी आँखें

सनम मुझसे दूर हो तुम, मेरे पास है तुम्हारा चेहरा
ढूँढती रहती हैं तुमको ही, हर पल ये हमारी आँखें

हम तो सोते हुए रखते हैं, सदा खुली ये अपनी आँखें
जाने किस रोज लौट आयें, मुझतक ये तुम्हारी आँखें

हमें हर गीत गाते हुए बस, तुम ही याद आते हो प्रिय
अक्सर उठ जाती हैं इस सारे शहर की मुझ पर आँखें

तुमको इन आँखों में मैंने बंद, सपने सा अपने रखा है
"कादर" तुम्हारे साथ ही होंगी, बंद सनम ये हमारी आँखें


केदारनाथ "कादर"