Total Pageviews

Wednesday 1 December 2010

धर्म

धर्म धर्म तू क्या चिल्लाये

पग पग खुदको ठगता जाये

पत्थर के तेरे मंदिर मस्जिद

पत्थर के भगवान बनाये

धर्म न जाना सच्चा तूने

आग लगाये, खून बहाए

राम रहीम मिलकर रोते है

ईमान, आहें ,आंसू बहाए

देखो इंसा की नादानी

गीता और कुरान जलाये

धर्म एक है बस इतना ही

इंसा- इंसा को गले लगाये


केदारनाथ"कादर"

2 comments:

  1. धर्म एक है बस इतना ही
    इंसा- इंसा को गले लगाये

    सब आदमीयों को यह बात समझ आ जाए तो क्या कहने साहब ...
    लिखते रहिये ...

    ReplyDelete
  2. Majaal sahab,

    Bahut bahut shukriya aapka, koshish jari hai aur dua bhi karte hain ki sab jald samajh jyein is baat ko.

    ReplyDelete